पहली बार रिजेक्ट हो गया। फोटो का बैकग्राउंड पूरी तरह सफेद नहीं था। दो दिन इंतजार के बाद स्टेटस बदलकर “अतिरिक्त दस्तावेज़ आवश्यक” हो गया। सब कुछ दोबारा लेकर अपलोड करना पड़ा। दूसरी कोशिश में तीन दिन और लगे। पहले आवेदन से अप्रूवल तक कुल मिलाकर लगभग एक हफ्ता।