कल रात नींद नहीं आई। फ्लाइट तीन दिन में है और पोर्टल पर अभी भी “प्रोसेसिंग” दिख रहा था। आधी रात से सुबह तक पचास बार रिफ्रेश किया होगा। स्टेटस पेज धीरे लोड होता है, हमेशा से। कभी-कभी पूरी तरह टाइमआउट हो जाता है। सुबह छह बजे के आसपास अप्रूव हो गया। ईमेल नोटिफिकेशन आता तो अच्छा होता लेकिन ऐसे नहीं होता। बस चेक करते रहना पड़ता है।